दूसरों के रहमो-करम पर अपनी जिन्दगी बसर करने वालों के तर्क और विचार आपको स्तब्ध कर सकते हैं। उनके चेहरे पर शर्मिंदगी नहीं, अधिकार के भाव नज़र आते हैं। उनके विचार से किसी को भी उन्हें उपदेश और सीख देने का कोई हक नहीं।
हमारे एक मित्र ने किसी दिन राह चलते एक हट्टे-कट्टे भिखारी को भीख मांगते देख टोक दिया कि हाथ-पैर सलामत होने के बावजूद भी तुम्हें भीख मांगते शर्म नहीं आती? मुफ्त की खाने की बजाय कहीं नौकरी क्यों नहीं कर लेते! भिखारी ने ऐंठते हुए पूछा, ‘क्या आप देंगे मुझे नौकरी? मैं अभी आपके साथ चलने को तैयार हूं। हां, भीख से मैं हर माह पंद्रह-बीस हजार रुपये बड़ी आसानी से कमा लेता हूं। इतने से तो एक धेला भी कम नहीं चलेगा।’’ मित्र को भिखारी के तन कर बोलने के तीखे अंदाज ने सन्न और निरूत्तर कर दिया। उन्हें अपने सामने हारा सा देखकर भिखारी यह सफाई और सलाह देने से भी नहीं चूका, ‘‘आप से ज्यादा मुझे मालूम है कि भीख मांगना हर पल नाक कटवाने और डूब मरने जैसा है। फिर भी मन मारकर मैं इसे कर रहा हूं तो मेरी भी कोई मजबूरी होगी श्रीमान...। माना कि आप सक्षम हैं, पढ़े-लिखे हैं लेकिन फिर भी बहुत सोच-समझ कर अपना मुंह खोला करें...।’’
कुछ महीने पहले एक बड़ी रोचक खबर पढ़ी थी। अपने ही महानगर में बिल्लू बादशाह नाम का एक करोड़पति भिखारी रहता है। नामी-गिरामी लोगों के साफ-सुथरे इलाके में बनी सर्वसुविधा युक्त दस मंजिला इमारत में उसका अपना करोड़ों रुपये का सुसज्जित फ्लैट है। उसी भव्य इमारत के ऐन सामने तेजी से उछलते एक दैनिक समाचार पत्र का कार्यालय है। जहां पर एक से एक विद्वान पत्रकार, संपादक तथा मालिक विराजते हैं। अखबारों में बिल्लू की अमीरी के बखान ने उससे मिलने के लिए प्रेरित कर दिया। काफी दिनों तक मैं उससे मिलने के लिए इधर-उधर के जुगाड़ लगाता रहा तब कहीं जाकर उससे मिलने का अवसर मिल पाया। उसके यहां आने से पहले एकाएक मुझे अपने मित्र और उस हट्टे-कट्टे भिखारी के बीच हुई शाब्दिक उग्र मुठभेड़ की याद हो आयी। तभी मैंने ठान लिया कि बिल्लू बादशाह से कोई भड़काऊ सवाल नहीं करूंगा। मैं तो बस अपने अंदर के जिज्ञासु पत्रकार को ऐसे सवाल करने की ही छूट दूंगा जो उसके स्वाभिमान को कतई चोटिल न करें। बिल्लू बादशाह के विशाल शानदार फ्लैट के हालनुमा कमरे में लगे कीमती सोफे पर बैठने का इशारा कर उसका सुरक्षा गार्ड मुझे यह कहते हुए ओझल हो गया कि दादा अभी तैयार हो रहे हैं। आपको कुछ देर इंतजार करना होगा। वो इंतजार महज पांच-सात मिनट का ही था। एक दुबले-पतले जींस- टी शर्ट धारी शख्स ने सामने की गद्देदार कुर्सी पर बैठते ही बड़ी अदब के साथ नमस्कार करते हुए कहा, ‘‘क्षमा चाहता हूं, आपको इंतजार करना पड़ा। मुमताज भाई ने मुझे कुछ दिन पहले बता दिया था कि ‘जलती कलम’ के पत्रकार साहेब मिलने को उत्सुक हैं। सच कहता हूं, मैं तो अखबारों के संपादकों तथा पत्रकारों से मिल-मिल कर पक गया हूं। सभी के पास एक से सवाल होते हैं। फिर मैंने ऐसा कौन सा किला फतह कर लिया है, जिसे पहले कभी किसी ने नहीं किया...?’’
‘‘बिल्लू भाई, आपने जो कमाल किया है उसके लिए पहले तो मेरी बधाई और शुभकामनाएं स्वीकारें। मैं आपसे कोई भी ऐसा सवाल नहीं करूंगा जो घिसा पिटा हो। मैं तो आपकी संघर्ष गाथा देश और दुनिया तक पहुंचाना चाहता हूं, ताकि दूसरों को भी संघर्ष करने की प्रेरणा मिल सके।’’ मेरे स्पष्टीकरण ने बिल्लू के चेहरे पर जो चमक बिखेरी वो मुझे बहुत अच्छी लगी। उसने मुस्कुराते हुए किसी को आवाज देकर तुरंत गर्मा-गर्म कॉफी लाने को कहा। कॉफी की पहली चुस्की के साथ ही मैंने अपने प्रश्नों का पिटारा खोल दिया......
‘‘देश के नंबर वन धनवान भिखारी होने पर बिल्लू बादशाह को कैसा लगता है?’’
‘‘दिल बाग-बाग हो जाता है। वर्षों तक खून-पसीना बहाने के बाद मैं आज जहां पहुंचा हूं उसके चर्चे मुझे और मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं। मुझे पक्का यकीन है कि ऊपर वाले ने बहुत सोच-विचार कर इन अजूबे टूट-फूटे हाथ पैरों के साथ मुझे इस धरती पर भेजा है। यह अगर दुरुस्त होते तो मैं भी कड़कती धूप में करोड़ों बेरोजगारों की तरह लंबी कतार में खाली पेट पसीना-पसीना होता नज़र आता।’’
‘‘बिल्लू बादशाह एक बात कहूं...बुरा नहीं मानना। ऊपर वाले ने अब आपको मालामाल कर ही दिया है तो अब आप अपनी राह बदल क्यों नहीं लेते! इन बेतहाशा आढ़े-तेढ़े हाथ-पैरों का किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवा कर सामान्य इंसान की तरह जीने का आपका मन नहीं होता? आपको पता होना चाहिए कि अपनी अपंगता की नुमाइश कर भीख मांगना लोगों की संवेदनशीलता और दयालुता के साथ धोखाधड़ी और घोर अपराध है। देश में लाखों लोग हैं जिनके दोनों हाथ-पैर नहीं हैं फिर भी उन्होंने तो भीख का कटोरा नहीं थामा। उन्होंने तो अपने अथाह साहस तथा अटूट हिम्मत की बदौलत हतप्रभ कर देने वाली सफलताओं और बुलंदियों के शीर्ष तक पहुंच कर इंसान होने का वास्तविक अर्थ बताया है।......’’
भावावेश में बिल्लू सेठ पर तीखा प्रहार कर मैंने खुद से किये वायदे की डोर को एक ही झटके में तोड़ने की भूल कर दी। मुझे अपनी बेसब्री पर गुस्सा आने लगा, बिल्लू बादशाह आग-बबूला हो उठा...
‘‘आप लोगों को दूसरों पर तीर चलाने में बड़ा मज़ा आता है। अधिकांश मीडिया वाले कितने दूध के धुले हैं, सारी दुनिया जानती है। वो जो सामने दैनिक ‘उजला दामन’ का कार्यालय है, उसकी असलियत तो आपको भी पता होगी। इन उजला दामन वालों ने अखबार की आड़ में पचासों काले-नीले-पीले धंधे जमा कर जो धोखाधड़ियां की हैं, क्या वे आपकी निगाह में अपराध नहीं?
कोयले की खदाने, कंस्ट्रक्शन, ऊर्जा, ऑयल एंड गैस, मॉल, होटल्स, टेली कम्युनिकेशन, थर्मल प्लांट आदि-आदि के खरबों के धंधे, कारोबार ‘उजला दामन’ के प्रकाशन के पश्चात ही खड़े हो पाए हैं। मेरा दावा है कि यदि इन महाजुगाड़ू, गुंडागर्दी और भिखारी प्रवृत्ति के मालिकों के पास अखबार नहीं होता तो ये कहीं भी नजर नहीं आते। इन्होंने बैंकों से भी हजारों-करोड़ का लोन हथिया रखा है जो कभी भी डूब सकता है। वर्षों से ये चतुर खिलाड़ी बोगस कंपनियां बनाकर हजारों-करोड़ की टैक्स चोरी करते चले आ रहे हैं। अभी हाल ही में जब इन ठगों, लुटेरों के यहां आयकर का छापा पड़ा तो इनके खरीदे हुए चेहरे शोर मचाने लगे कि ये तो लोकतंत्र के चौथे खम्भे का अपमान है। अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। इस सच को छिपाने की पूरी कोशिश की गयी कि इनके काले धंधों को बेनकाब करने के लिए ही छापे डाले गये हैं। अखबार से इस धरपकड़ का कोई लेना-देना नहीं। इन धूर्तों की तरह छल, कपट करने की तो मेरे जैसे मेहनतकश सोच भी नहीं सकते। जंगलों तथा किसानों की जमीनों को हड़पने वाले इन काले दामन वाले धनपशुओं के तमाम काले चिट्ठों से जनता भी वाकिफ है, लेकिन बेचारी अपनी मजबूरियों के बोझ तले दबी हुई है। वो जो सामने ‘उजला दामन’ की सात मंजिला इमारत तनी है...वो भी पूरी तरह से अवैध है लेकिन सरकार और प्रशासन अंधा बना हुआ है। इसी इमारत के पीछे गरीबों, बदहालों की सैकड़ों झोपड़ियों को प्रशासन ने बीते सप्ताह उजाड़ कर उन्हें बेघर कर दिया।’’
‘‘ अरे वाह, आपको तो सभी की सटीक खबर है। अब यह तो बताओ कि आप पढ़े कहां तक हो?’’
‘‘समाजशास्त्र में एमए किया है मैंने पत्रकार भाई, आप बताओ कि ये गुंडागर्दी नहीं तो क्या है कि कुछ शातिर लोग अखबार निकालते ही इसलिए हैं कि अपनी धौंस दिखाकर उद्योगपतियों, अफसरों, शासन-प्रशासन आदि को डराते-धमकाते रहें और वो सब पाते और हथियाते रहें जो इन्होंने सोच रखा है। कोई यदि इनके इशारे पर नहीं नाचे तो उसके खिलाफ मनमानी खबरें छाप-छाप कर उसकी नाक में दम कर देते हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि शहर में ऐसे कुछ पत्रकार भी हैं जो दिवाली, दशहरा और 15 अगस्त के अवसर पर लिफाफा लेने के लिए मेरे यहां नियमित पहुंच जाते हैं। मैं भी कभी उन्हें निराश नहीं करता।
‘‘बादशाह अब किसी दूसरे विषय पर बातचीत करते हैं। मैंने सुना है कि तुमने भिक्षावृति को बढ़ावा देने के लिए स्कूल भी खोल रखा है?’’
‘‘सही सुना है आपने। लेकिन ये आरोप गलत है कि मैं किसी को भीख मांगने के लिए प्रेरित करता हूं। इसकी कमायी का आकर्षण ही अच्छे-अच्छों को कटोरा पकड़ा देता है। पिछले बारह वर्ष से मेरे द्वारा भिक्षा प्रशिक्षण विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। मेरे यहां से शिक्षित-दीक्षित होकर निकले हजारों लड़के-लड़कियां देश भर के शहरों में भीख मांग कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। मेरे विद्यालय से कई मां-बाप अपनी बच्चियों को भीख मांगने की ट्रेनिंग दिलवाने के लिए दौड़े-दौड़े चले आते हैं। यह निकम्मे मां-बाप अपनी लड़कियों की कमायी पर ऐश कर रहे हैं। इनकी छोटी-छोटी लड़कियां सुबह घर से निकलती हैैं और रात को तभी घर लौटती हैं जब उनकी झोली में चार-पांच सौ रुपये जमा हो जाते हैं। जिस दिन कम भीख मिलती है उस रात को उन्हें भूखे सोने के साथ-साथ थप्पड़ों, घूसों और डंडों से पिटना पड़ता है।
एक सच और भी बताना चाहता हूं कि यदि अधिकांश भीख मांगने वालों में शराब, भांग, चरस, गांजा पीने की लत न होती तो वे भी लाखों में खेल रहे होते। पत्रकार जी, अब आप विदायी लें। आज रविवार है। रात को मेरे फार्म हाऊस पर देशी-विदेशी न्यूज चैनल वालों का जमावड़ा लगने वाला है। आप भी चाहें तो आ सकते हैं। शराब, कबाब और शबाब का पूरा इंतजाम किया गया है। चैनलों के सवालों के जवाब देने के लिए मुझे तैयारी भी करनी हैं। अखबारों में अपने नाम की चमक और शोहरत देखने के बाद अब टीवी पर पूरी तरह से छाने की मेरी बारी है। अब मुझे यकीन होने लगा है कि मेरा नेता बनने का सपना भी जल्द पूरा होगा। विधायक, सांसद और मंत्री बनने की मेरी बड़ी तमन्ना है। मुझे पक्का भरोसा है कि आप लोगों के साथ और दुआ से मेरा ये सपना भी जरूर साकार होगा। वैसे भी दोनों काम हैं तो एक जैसे ही। यहां नोटों की भीख मांगनी पड़ती है, राजनीति में पूरे दमखम के साथ वोटों की भीख भी मांग लेंगे। फिर अपने पास वोट खरीदने के लिए धन की भी कोई कमी नहीं। आखिर अपने देश-प्रदेश के अधिकांश नेता इसी माया के चमत्कार से ही तो हर चुनाव में ‘विजयश्री’ का सेहरा बांधते चले आ रहे हैं...।
Thursday, August 5, 2021
बिल्लू बादशाह का साक्षात्कार
Thursday, July 29, 2021
अमीर आदमी
वे सड़क किनारे ठेले लगाकर चाट, पोहा, आलू टिक्की, गोल गप्पे, चिल्ली पनीर, मिसल, मोमेज, चाउमिन, पास्ता आदि बेचते हैं। छोटी-छोटी पान दुकान वालों के भी अपने-अपने जलवे हैं। कई लोग इन्हें छोटा काम मानते हैं। इन्हें करने में उन्हें शर्म महसूस होती है। जब इन्होंने इन मामूली से लगने वाले काम धंधों की शुरुआत की थी तब इन्हें भी ऐसा ही लगता था। बड़ी पूंजी होती तो कपड़ा दुकान, रेडिमेड स्टोर, जनरल स्टोर, किराना शॉप या कोई बड़ा सा होटल, रेस्टारेंट खोलते और शान से गद्दी या काउंटर पर बैठकर अपना हुक्म चलाते। मजबूरी में प्रारंभ किये गये छोटे काम से जब नाम होने लगा, मोटी कमायी होने लगी तो बड़े-बड़ों की नजरें उन पर गड़ गयीं। आयकर विभाग भी चौकन्ना हो गया। पकौड़े, समोसे, मिसल, आमलेट, चिल्ली पनीर आदि के ठेले लगाने वाले तो ढेरों हैं, लेकिन डंका हर किसी का नहीं बजता। जब ‘स्वाद’ और व्यवहार की धूम मचती है, तभी ग्राहकों की कतारें लगती हैं। इस उपलब्धि के लिए खून-पसीना भी बहाना पड़ता है। लाज-शर्म को भी त्यागना पड़ता है।
अभी हाल ही में कानपुर में लगभग ढाई सौ से अधिक ऐसे कबाड़ी ठेले और खोमचे वालों का पता चला है जो करोड़पति हैं। यकीनन यह करिश्मा उनकी अटूट मेहनत का प्रतिफल है। ऐसे करोड़पति देश के हर शहर में हैं। उनके पास आलीशान महंगी कारें हैं। रहने को बड़े-बड़े घर हैं। वे नियमित विदेश भी जाते हैं और उनके बच्चे बेहतरीन स्कूल-कॉलेज में पढ़ते हैं। मोटी कमायी होने के बावजूद ये अमीर न आयकर देते हैं न जीएसटी। मैले-कुचैले रहकर धनकुबेर बन जाना सफेदपोशों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं। दो वर्ष पूर्व सरकार ने बेरोजगारों को पकौड़े, समोसे बनाकर बेचने की सलाह दी थी तो कई पढ़े-लिखों को बड़ा गुस्सा आया था। अपनी तौहीन लगी थी उन्हें यह सलाह। सरकार को निशाने पर लेकर खूब शोर मचाया गया था कि सरकार लोगों को रोजगार और नौकरी देने में असमर्थ है इसलिए ठेले, खोमचे लगाकर ऐसा काम करने का परामर्श दे रही है जो सम्मानजनक नहीं है।
Thursday, March 12, 2020
दंगों की आग में राख होने से बची पाती
विजयपार्क के इलाके में दोनों तरफ से पत्थरबाजी चल रही थी। उपद्रवी दुकानों को लूटने और जलाने की पुख्ता तैयारी के साथ आये थे। सबसे पहले उन्होंने दो दुकानों पर हमला किया, इसमें एक दुकान हिन्दू की थी, दूसरी मुस्लिम की, लेकिन स्थानीय हिन्दू-मुस्लिमों ने तय कर लिया कि इनकी खूनी मंशा किसी भी हालत में पूरी नहीं होने देनी है। उपद्रवियों की भीड में अधिकांश चेहरे अपरिचित थे, अनजाने थे, जो कहीं बाहर से आए थे। स्थानीय लोगों ने मिलजुलकर उनको खदेडने के लिए मोर्चा संभाल लिया। दंगाइयों ने तो सोच रखा था कि वे आसानी से अपना काम कर चलते बनेंगे, लेकिन हिन्दू-मुस्लिम एकता से खौफ खाकर भाग खडे हुए। इस तरह से एक-दूसरे की मदद से पचास दुकानें लुटने और राख होने से बच गर्इं। दंगाइयों के आतंक और जुल्मो-सितम का मुकाबला करने के लिए कई हिन्दू-मुस्लिम अपने-अपने तरीके से इसी कोशिश में लगे रहे कि नफरत किसी भी हालत में जीतने न पाए। आपसी सद्भाव बचा रहे। एक फेसबुक मित्र ने अपनी चिन्ता और वेदना को इन शब्दों में व्यक्त किया, "भजनपुरा में मेरा घर है। मैं यहीं पैदा हुआ। जो पेट्रोल पम्प (दिल्ली डीजल्स) परसों जलाया गया, यही पेट्रोल पम्प २ नवंबर १९८४ में भी जलाया गया था। मैंने पहले भी एक सहमें हुए बच्चे के रूप में यहां से धुआं देखा था, इसलिए मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि यह कैसे भय से भर देता है। मेरा पूरा परिवार यहीं रहता है, मैं उनके लिए चिन्तित हूं। मेरे बहुत से विद्यार्थी इन्हीं इलाकों से आते हैं - मुस्तफाबाद, सीलमपुर, नूर-ए इलाही, भजनपुरा, चांद बाग, शिवपुरी, गोकुलपुरी... इनमें से बहुत से बच्चों के नाम मुस्लिम हैं, लडके भी और लडकियां भी। फिलहाल अपने इन सभी विद्यार्थियों से एक ही गुजारिश है कि नफरत को पहचानो, उसे भडकाने वालों को पहचानो, लेकिन जवाब में नफरत पनपने न दो। यह नफरत जान-बूझकर फैलाई जा रही है। यह सुनियोजित है। मुझमें १९८४ का जो सहमा हुआ बच्चा है उसकी ओर से २०२० के हर सहमे हुए बच्चे, बच्ची को ढेर मोहब्बतें भेजता हूं। दंगई हमें कभी न जीत पाएंगे।"
छह साल की मासूम बच्ची आलिया ने घर के आसपास बेतहाशा हिंसा देखी तो अपनी मां से पूछा कि यह लोग क्यों लड रहे हैं। डरी-सहमी मां ने कोई जवाब नहीं दिया। थोडी देर बाद मासूम ने अपने अब्बू की जलती दुकान देखी। मां ने कहा कि बेटा खिडकी बंद कर लो, हमें यहां से तुरंत भागना है। बच्ची ने झट से अपनी स्कूल की नोटबुक निकाली और छोटी सी कविता के रूप में हिंसा के दर्द को यह शब्द दे डाले :
"धरती है हम सबकी एक, पानी है हम सबका एक
पवन है हम सबकी एक, दुनिया में लोग अनेक, लेकिन सबकी दुनिया एक।"
अपने परिवार के साथ जान बचाकर जाते वक्त बेटी ने नोटबुक को अलमारी में रख दिया। दंगाइयों ने कुछ देर के बाद घर को आग लगा दी। पांच दिन बाद जले हुए घर में बच्ची की यह कविता लिखी नोटबुक एकदम सही सलामत मिली। उपरोक्त पंक्तियों ने हर शख्स को झकझोर दिया। आखें भी भिगों दीं। आलिया का पूरा परिवार दिल्ली छोडकर अपने मूल स्थान मुजफ्फरनगर जा चुका है। राजधानी अब उन्हें कितना भी बुलाये, ललचाये, लेकिन अब वे यहां कभी भी नहीं आएंगे। आलिया के परिवार की तरह हजारों परिवारों ने हमेशा-हमेशा के लिए दिल्ली को अलविदा कह दिया। सभी लोग रोजी-रोटी कमाने के लिए दिल्ली आए थे। दंगों ने उनके सभी सपनों की हत्या कर दी।
१९८४ के सिख विरोधी दंगों की तरह यह दंगे भी थम गये, लेकिन तब की तरह इस बार भी जबरन भेंट में मिले जख्मों का क्या...? सरकार ने भी मृतकों के परिवारों को पांच-दस लाख और घायलों को पच्चीस-पचास हजार देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली, लेकिन जिन्होंने दंगों की आग को भोगा है, अपने करीबियों और पडोसियों को जलते और मरते हुए देखा है, उनके कभी भी खत्म नहीं होने वाले गम... दर्द की कौनसी कीमत और क्या हर्जाना दे पायेगी सरकार? दंगे के पंद्रह दिन गुजर जाने के बाद पत्रकारों के समक्ष सरोज नामक महिला के कहे गये शब्दों के भीतर छिपी चिन्ता, दहशत का इलाज शासकों की कोई धनराशि कर पाएगी? "दंगई भीड को मैंने बेहद पास से देखा था। भीड लाठी-डंडे लेकर मेरे घर के सामने चिल्ला रही थी। दंगई कभी पथराव तो कभी गोलियां चला रहे थे। यह सब देखने के बाद मैं रात में ठीक से सो नहीं पा रही हूं। ज़रा-सी आवाज होती है तो हडबडाकर उठ जाती हूं और जब सोती हूं तो सपने में भीड मुझे अपनी ओर आती दिखायी पडती है। यह किसी एक महिला की दास्तान नहीं है। हजारों स्त्री, पुरुषों, बच्चों को दंगों की हिंसा ने गहरा मानसिक आघात पहुंचाया है।" एक पीडिता का कहना था, उसने घरों में आगजनी देखी। इन घरों में बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी सुनीं। यह सब देखने-सुनने के बाद उसे अब रात में नींद नहीं आती। ऐसा लगता है कि कोई मेरा पीछा कर मार डालना चाहता है।
Wednesday, March 20, 2019
काल मार्क्स कह गये हैं, सŸाा इंसान को भ्रष्ट बना देती है। कांग्रेस के नेता ने जयपुर के चिंतन शिविर में प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बड़े बुझे मन से कहा था कि सŸाा तो जहर है। देश के एक केंद्रीय मंत्री अक्सर कहते देखे जाते हैं कि वे राजनीति में आकर अपना समय बरबाद कर रहे हैं। वे तो इतने अक्लमंद हैं कि अगर व्यापार कर रहे होते तो हर शाम 10 करोड़ रुपए लेकर अपने घर जाते और सुख की नींद सो जाते। अपने देश में कई राजनेता ऐसे हैं जो हमेशा यही दर्शाते नहीं थकते कि जनसेवा की भावना से ओतप्रोत होने के कारण उन्होंने राजनीति का दामन थामा है। उनसे जनता के कष्ट देखे नहीं जाते। वे हर किसी के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते हैं। जनसेवा के लिए उन्होंने हंसते-हंसते अपनी सभी इच्छाओं और सुख-सुविधाओं को भी कुर्बान कर दिया है।
दुनिया में ऐसा कौन सा इंसान है जो धन नहीं पाना चाहता? धनपति बनने की चाहत तो ताउम्र बनी रहती है, लेकिन सवाल यह है कि कितने लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर धनपति बनते हैं? बड़ा ही आसान जवाब है। अधिकांश लोगों की यही मंशा होती है कि उन्हें धन पाने के लिए मेहनत ही न करना पड़े। अपराध के मार्ग पर चलने वाले लोगों को बहुत जल्दी धनपति बनते देखा जाता है। भ्रष्ट नौकरशाह और राजनीति के खिलाड़ियों के यहां भी देखते ही देखते दौलत का अंबार लग जाता है। भ्रष्टों के बारे में तरह-तरह की बातें होना आम बात है और यह भी आम बात है कि हर भ्रष्टाचारी सीना तानकर ईमानदार होने के दावे करता है। राजनेताओं की तो बात ही अलग है। वे खुद को खास समझते हैं। आम और खास लोगों के मसीहा। सभी को अपनी बातों के मक्कड़जाल में उलझाये रखते हैं।
जो सŸाा को ज़हर कहते हैं उनसे जब यह पूछा जाता है कि आप इस ज़हर से मुंह क्यों नहीं मोड़ लेते। ज़हर को षहद की तरह सतत चूसने का मोह त्याग क्यों नहीं देते?... उनका जो जवाब होता है उसका यही अभिप्राय होता है कि हम दूसरों के लिए इस विष को पीते हैं। हम अपने देशवासियों को कष्ट में नहीं देख सकते। हमारे पूर्वजों ने देश सेवा का जो पाठ पढ़ाया है और दीन-दुखियों के कष्टों के निवारण की जो सीख दी है उससे हम मुंह नहीं मोड़ सकते।
देशवासियों के मन में अगर झांका जाए तो वहां यही इबारत लिखी मिलेगी कि इस धरती पर नेताओं और सŸााधीशों से जहरीला, धूर्त, कपटी और विश्वासघाती और कोई प्राणी नहीं है। भारत के अधिकांष नेताओं और सŸााधीशों ने जनता को जख्म ही दिए हैं। इनके संपूर्ण सच से वाकिफ होने के बावजूद भी इनके नाटकों को देखने और शातिर बोल वचनों को चुपचाप सुनने के अलावा देशवासियों के पास और कोई रास्ता नहीं बचा है। खुद को सच्चा जनसेवी बताने वाले अधिकांष विधायक, सांसद, मंत्री तरह-तरह के कारोबार करते हैं। सिंचाई, लोकनिर्माण और सभी सरकारी ठेके इन्हीं के हिस्से में आते हैं, जिनसे यह करोड़ों-अरबों कमाते हैं। करोड़ों की सरकारी जमीनें कौड़ियों के भाव हथियाने वाले यह जनसेवक अनपढ़ होते हुए भी बड़े-बड़े इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों के मालिक बन शिक्षा जगत का मजाक उड़ाते हुए रातों-रात मालामाल हो जाते हैं।
दरअसल भारत की राजनीति में तरह-तरह के व्यापारियों का वर्चस्व है, जिनके नंगे सच को भी नजरअंदाज करना पड़ता है। दलितों और शोषितों की मसीहा, जिन्हें बहनजी कहा जाता है उन्हें कौन नहीं जानता। वर्ष 2003 में उनकी कुल संपŸिा लगभग एक करोड़ रुपए के आसपास थी। 2012 में राज्यसभा का नामांकन भरते समय उन्होंने खुद अपनी संपŸिा 111 करोड़ घोषित की। ऐसी गगनचुम्बी तरक्की राजनीति के धंधे में ही संभव है। उनका कहना है कि उनके समर्थक उन्हें धन देते हैं। बहनजी से जब यह सवाल किया जाता है कि उन्हें जो चंदा और सहायता दी जाती है वह तो पार्टी के लिए होती है उनके निजी उपयोग के लिए नहीं....तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता। यह अकेले बहनजी की बात नहीं। देश में अधिकांश राजनीतिक पार्टियां ऐसे ही चल रही हैं। बिल्कुल व्यावसायिक प्रतिष्ठान की तरह। यहां के कुछ चतुर-होशियार राजनेता शक्कर कारखाने स्थापित कर गन्ने से चीनी बनाने के बजाय एलकोहल तैयार करते हैं, जिसे बड़े-बड़े शराब व्यवसायियों को सप्लाई कर मोटी कमायी कर अपनी तिजोरी भरने के बावजूद खुद को असली राष्ट्रभक्त दर्शाते हैं। कुछ ही नेता ऐसे होंगे जिन्होंने आय से अधिक सम्पŸिा नहीं जुटा कर रखी होगी। भारतीय लोकतंत्र का असली मज़ा तो यही लोग लूट रहे हैं। दरअसल यह लोग हद दर्जे के घुटे हुए सौदागर हैं, जिन्होंने अथाह मालामाल होने के लिए राजनीति में घुसपैठ कर ली है। अच्छे लोग राजनीति से दूरी बनाये रहें इसलिये यह चतुर-होशियार चेहरे उन्हें डराते रहते हैं। देश इनके चंगुल में फंस कर रह गया है। बड़े-बुजुर्ग कहते भी रहे हैं कि जिस देश का राजा व्यापारी होता है वहां की प्रजा भूखी मरने को विवश होती है और जिस देश की सŸाा में चतुर कारोबारियों का वर्चस्व होता है वहां अमीर और अमीर तथा गरीब लगातार बरबाद होते चले जाते हैं। फिर अन्ततः एक दिन ऐसा भी आता है जब उन्हें अमीरों का गुलाम बनकर रह जाना पड़ता है।
Thursday, February 7, 2019
तालियों के हकदार
उनका नाम है गुरूचरण सिंह। उम्र १०७ वर्ष। डिफेंस मिनिस्ट्री में सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर थे। ३१ मार्च १९७१ को रिटायर हुए। कुछ दिन पूर्व उम्रदराज गुरूचरण के बाथरूम में गिरने से हीप में बायीं और फ्रेक्चर हो गया। उनके पोते उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों को जब गुरूचरण की उम्र बतायी गयी तो वे असमंजस में पड गये। काफी देर तक वे आपस में सलाह करते रहे। अंतत: उन्होंने उनकी सर्जरी करने से यह कहकर इंकार कर दिया कि अभी तक दुनिया में इस उम्र में किसी की सर्जरी नहीं हुई है। लेकिन गुरूचरण सर्जरी के लिए अड गए। उन्होंने अपने अच्छे स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा, 'मैं बेड पर लेटे रहना नहीं चाहता। जैसे मैं पूरी उम्र रहा हूं, वैसे ही अब रहना चाहता हूं। मुझे किसी पर आश्रित रहना कतई पसंद नहीं। बदनसीबी से ऐसे दिन कभी आए भी तो मर जाना पसंद करूंगा।' डॉक्टर उनकी जिद और सोच को देखकर हैरान रह गए। जब उनकी शारीरिक जांच की गई तो उन्हें पूरी तरह से फिट पाया गया। न ब्लड प्रेशर, न डायबिटिज, न ही वे कोई दवा ले रहे थे। आमतौर पर लंबी उम्र में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं लेकिन १०७ की उम्र में भी उनकी हड्डी में जरा भी कमजोरी नहीं आयी थी। उनकी जीने की ललक और फिटनेस से डॉक्टर बेहद प्रेरित हुए। पूरी टीम उत्साह और जोश के साथ सर्जरी की तैयारी में जुट गई। उनकी फिटनेस की वजह से एनेस्थीसिया दी गई और ४० मिनट में सर्जरी हो गयी। शनिवार को सर्जरी हुई। सोमवार को अपने पैरों पर खडे होकर वे अपने घर चल दिए। अस्पताल में उनकी चार पीढी के लोग साथ थे। उन्हें अच्छी तरह से चलते देख सभी के चेहरे खुशी से चमक रहे थे। डॉक्टरों का दावा है कि इस उम्र में अनसिमेंटेंड इंप्लांट से हिप रिप्लेसमेंट की सफल सर्जरी कराने वाले गुरुचरण दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। डॉक्टरों ने इस उपलब्धि को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' के लिए भी भेज दिया है।
जिस उम्र में बडे-बडे तुर्रमखां ज्यादा भागदौड करने से घबराते हैं उसी उम्र में यदि कोई हिमालय फतह करने का इतिहास रचे तो उसके आत्मबल और शौर्य को सलाम तो किया ही जाना चाहिए। केरल में स्थित त्रिशूर में निवासरत चित्रण नक्बूदिरी पाद कुछ ही महीने के बाद अपने जीवन के सौ साल पूर्ण करने जा रहे हैं। अब तक उन्नतीस दफे हिमालय की अलग-अलग चोटियों को अपने कदमों से नाप चुके हैं। चित्रण का अभी भी मन नहीं भरा है। इस उम्र में भी उनका इतना हिम्मती और साहसी होना लोगों को स्तब्ध कर देता है। वे पूरी तरह से शाकाहारी हैं। फल और सब्जियां खूब खाते हैं। नियमित योग व व्यायाम करना उनकी आदत में शुुमार हो चुका है। चित्रण कहते हैं कि मेरे लिए हर दिन मेरा जन्मदिन होता है। मैं उपलब्धियों का जश्न मनाता हूं। अगर आप खुद को उम्रदराज महसूस करेंगे तो खुद को थका हुआ पायेंगे। जीवन थकने नहीं चलने का नाम है।
कुछ लोग कमजोरी को अपनी ताकत बनाकर दुनिया पर राज करते हैं तो कुछ अपनी कमजोरी और कमी के बोझ तले दबकर अपना नामों-निशां ही मिटाकर रख देते हैं। किसी ने गलत नहीं कहा है कि जिसने खुद पर यकीन कर लिया उसने समझो सारा संसार ही जीत लिया। १९८२ में मेलबर्न आस्ट्रेलिया में जन्मे निकोलस जेम्स आज की तारीख में एक विश्वप्रसिद्ध मोटिवेशन स्पीकर हैं। करोडों की कमायी करने वाले निकोलस के हाथ-पैर नहीं हैं। टेट्रा समोलिया सिड्रोंम बीमारी की वजह से मां के गर्भ से ही निकोलस के हाथ-पैर का विकास नहीं हो पाया था। बिना हाथ-पैर वाले इंसान की कल्पना भी कंपा कर रख देती है। तय है कि निकोलस के लिए जीवन का सफर कतई आसान नहीं था। स्कूल में सहपाठी निकोलस की अपंगता का मजाक उडाते तो उनके पास आहत होने के सिवा और कोई चारा नहीं होता था। माता-पिता और भाई बहन ने अगर हौसला नहीं बढाया होता तो उन्होंने दस साल की उम्र में ही आत्महत्या कर ली होती। उन्हीं की प्रेरणा से परमात्मा पर विश्वास करते हुए नई सोच और नई दिशा की राह पकड ली। मनोबल बढाने वाले साहित्य के असंख्य पन्नों को पढने और आत्मसात करने के बाद उन्हें यह सच भी समझ में आ गया कि लोगों की बातों की परवाह करना बेवकूफी है। जीवन में जो कुछ होता है, किसी मकसद से होता है। भय ही मनुष्य की सबसे बडी विकलांगता है। अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बनाने वाले निकोलस ने सत्रह वर्ष की उम्र में खुद का ही एक एनजीओ, 'लाइफ विदाउट लिंब्स' शुरू किया। आज दुनिया के बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर्स में से एक माने जाने वाले यह अद्भुत योद्धा चालीस से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं। निकोलस एक प्रभावी वक्ता, लेखक, संगीतकार और पेंटर भी हैं। उन्हें बेखौफ होकर तैराकी करते देख लोग दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। हमेशा उमंग और जोश में रहने वाले निकोलस जब अपने भाषणों में यह कहते हैं 'उम्मीद को खोना हाथ-पैर खोने से ज्यादा बुरा है, तो तालियों की गडगडाहट से हजारों श्रोताओं से भरा सभागृह गूंज उठता है। जो शख्स अपनी पत्नी का हाथ पकडने में पूरी तरह से अक्षम हो उससे कौन युवती शादी करेगी? इसी सवाल और विचार को अपने मन-मस्तिष्क में बसाये निकोलस पर एक खूबसूरत युवती का ऐसा दिल आया कि वह उसके साथ शादी के लिए अड गई। आज वे न सिर्फ शादीशुदा है, बल्कि दो बच्चों के पिता भी हैं।
Friday, January 25, 2019
खता की सज़ा?
उस दिन रात के लगभग दस बज चुके थे। मैं सोने की तैयारी कर रहा था। तभी मोबाइल स्क्रीन पर एक अनजान नंबर चमका। मैंने फोन उठा लिया। उधर से आवाज आई, ‘‘अंकल मैं कोरबा से आपके पुराने मित्र अनिल सहगल का बेटा बोल रहा हूं। पापा नहीं रहे। परसों शुक्रवार को पगड़ी रस्म है।’’ मैं कुछ बोल पाता उससे पहले ही फोन बंद हो गया। मैं जानना चाहता था कि सहगल अचानक कैसे चल बसा। सहगल मेरा कॉलेज के जमाने का दोस्त था। हालांकि कॉलेज छोड़ने के बाद हमारा कभी मिलना नहीं हो पाया। उसके पिता लोहे के बहुत बड़े कारोबारी थे, लेकिन सहगल साहित्य प्रेमी था। अक्सर कहा करता था कि वह कभी भी व्यापार के क्षेत्र में नहीं जाएगा। बी-कॉम की पढ़ाई के दौरान ही उसकी लिखी कविताएं और गज़लें यहां-वहां की पत्र-पत्रिकाओं में छपने लगी थीं। वह प्रकाशित कविताओं की कटिंग को ऐसे संभाल कर रखता था जैसे वे कोई अनमोल खजाना हों। बी.कॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद हम अपने-अपने शहर चले गये। मैं बिलासपुर में एक दैनिक समाचार में नौकरी करने लगा। उसने कोरबा में बर्तन की दुकान खोल ली थी। वैसे यह सच्चाई हैरान करने वाली थी। कुछ वर्षों के पश्चात मैं रायपुर जाकर रहने लगा। वहां पर भी लगभग बारह वर्ष तक विभिन्न अखबारों की नौकरी बजायी। उसके पष्चात अपने अखबार के प्रकाषन के इरादे के साथ नागपुर जा पहुंचा। वर्ष पर वर्ष बीतते चले गये। बच्चों के भी बच्चे हो गये। अपने काम के अलावा किसी को याद करने का समय ही नहीं मिला।
सातेक वर्ष पूर्व किसी पत्रिका के पन्ने पलटते-पलटते उसमें छपी कविता, कवि के नाम और उसकी तस्वीर पर नज़र थमी की थमी रह गई। जिस अनिल सहगल को मैं भूल चुका था वह एकाएक जैसे मेरे सामने आ खड़ा हुआ। कविता के साथ छपी फोटो बता रही थी कि उसे कवि की जवानी के दिनों में खींचा गया है। उसके बाद तो मैं विभिन्न पत्रिकाओं और दैनिकों के रविवार अंक में छपने वाली कविताओं और गज़लों पर नजरें गड़ाये रहता। कभी-कभार उसकी लिखी कविता और गज़ल का दीदार हो जाता। इसी दौरान एक पत्रिका में उसका मोबाइल नंबर कविता के साथ नजर आया तो मेरी उससे बातचीत भी होने लगी। उसी ने बताया कि बर्तन की दुकान कब की बंद हो चुकी है। दोनों बेटे विदेष में नौकरी कर रहे हैं। माता-पिता भी स्वर्ग सिधार गये हैं। पिता की जमीन-जायदाद और खेती बाड़ी पर उसके तीनों भाइयों ने कब्जा जमा लिया है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में समय-समय पर होने वाले कवि सम्मेलनों में उसे सम्मान के साथ बुलाया जाता है और अन्य कवियों की तुलना में उसे मोटे लिफाफे मिल जाते हैं। शहर की मुख्य सड़क पर खुद का घर है, जिसकी कीमत आज करोड़ों में है। घर के ऊपर के चार कमरे किराये पर दे रखे हैं, जिससे हर माह दस हजार रुपये मिल जाते हैं। हम दोनों की बड़े मज़े से कट रही है। मोबाइल पर होने वाली बातचीत में अक्सर मुझे यही आास होता कि वह नषे में है। बात करते-करते वह बड़बड़ाने लगता था। कई बार तो आधी रात को उसका फोन आ जाता और अपनी नई कविता या गज़ल सुनाने लगता। कभी-कभी तो बच्चों की तरह जोर-जोर से रोता भी। सच कहूं तो मेरे लिए वह बहुत ही रहस्यमयी हो गया था।
बहुत सोचने-विचारने के बाद मैंने निष्चय कर लिया कि सहगल की पगड़ी रस्म में अवष्य जाऊंगा। रात की ट्रेन पकड़कर मैं सुबह छह बजे कोरबा पहुंच गया। पगड़ी की रस्म कहां होनी थी इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं थी। स्टेशन के पास स्थित होटल में दो-ढाई घण्टे तक आराम करने के बाद मैंने अपने एक परिचित पत्रकार मित्र से मिलने की ठानी। उसका मोबाइल नंबर मेरे पास नहीं था। नाष्ता करने के बाद मैं उसके कार्यालय जा पहुंचा। बहुत देर तक हम इधर-उधर की बातें करते रहे। फिर मैं मुद्दे की बात पर उतर आया। उसे तो सहगल के गुजर जाने की जानकारी भी नहीं थी। मेरे काफी अनुरोध करने पर वह सहगल के घर चलने को तैयार हुआ। घर पहुंचे तो वहां ताला लगा था।
पड़ोसी ने बताया कि करीब स्थित धर्मशाला में दोपहर एक बजे पगड़ी रस्म की जाएगी। सहगल के पड़ोसी पत्रकार मित्र से वाकिफ थे इसलिए उन्होंने चाय पीने के लिए हमें रोक लिया। मित्र ने उन्हें मेरा परिचय देते हुए बताया कि ये सहगल की पगडी रस्म में शामिल होने के लिए नागपुर से यहां आए हैं। पड़ोसी वहीं के हाईस्कूल में शिक्षक थे। उनकी बातचीत के अंदाज से मुझे यह समझने में देरी नहीं लगी कि उन्हें सहगल के इस दुनिया को अलविदा कह जाने का कोई गम नहीं था। हमारे यहां जो गुजर जाते हैं उनकी बुराई करने से बचा जाता है, लेकिन शिक्षक तो जैसे सहगल के जीवन के सभी काले पन्ने खोलने की राह देख रहे थे। वह हद दर्जे का पियक्कड़ था। तब तक पीता रहता जब तक लुढ़क नहीं जाता। उसकी इसी आदत की वजह से पत्नी तीन साल पहले अपने बड़े बेटे के पास कनाडा चली गई। पत्नी के जाने के बाद उसने वेश्याओं को अपने घर लाना शुरू कर दिया था। कोई समझाता तो उसी पर बरस पड़ता। कोई उसके घर की तरफ झांकता तो गंदी-गंदी गालियां देने लगता। चौबीस घण्टे घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखता। नषे में चीख-चीख कर यही कहता रहता कि इस शहर के सभी लोग मेरी जान के दुश्मन हैं। मेरी हत्या करने की साजिषें रची जा रही हैं। शराब और शबाब के चक्कर में वह कहीं का न रहा। अच्छा-खासा घर था वो भी बिक गया। पिछले सात-आठ महीनों से वह धर्मशाला के एक छोटे से कमरे में रह रहा था। पहले अंग्रेजी पीता था, अब देसी चढ़ाने लगा था। धर्मशाला वाले भी उसे वहां से खदेड़ने की तैयारी में थे। उसके मरने की वास्तविक तारीख किसी को पता नहीं है। कमरे से वह चार-पांच दिन से बाहर नहीं निकला था। वैसे ऐसा अक्सर होता था। धर्मशाला में ठहरे कुछ मुसाफिरों ने प्रबंधकों को कमरे से दुर्गंध आने के बारे में बताया तो कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। सहगल बिस्तर पर मरा पड़ा था। चारपाई के नीचे खाली देसी षराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। षिक्षक महोदय और भी बहुत कुछ बताना चाहते थे, लेकिन हम वहां से निकल लिए।
दोपहर के सवा एक बजे तक हम दोनों धर्मशाला के उस हॉल में पहुंच गए जहां पर सहगल की पगड़ी रस्म आयोजित थी। मुझे यह देखकर बेहद धक्का लगा कि वहां पर पंडित जी, सहगल के बेटे के अलावा दो और लोग ही बैठे थे। हम दोनों को मिलाकर कुल छह लोग! हम दोनों ने सहगल की तस्वीर पर फूल चढ़ाये और वहां बैठ गए। पंडित जी दो बजे तक इस इंतजार में बैठे रहे कि कुछ और लोग आ जाएं तो पगड़ी की रस्में पूरी की जाएं, लेकिन उपस्थितों का आंकड़ा नहीं बढ़ पाया। आखिरकार सहगल के बेटे के अनुरोध पर पंडित जी ने बड़े बुझे मन से पूजा-पाठ कर कुछ मंत्र पढ़े और दक्षिणा का लिफाफा लेकर चलते बने। विदा लेते समय सहगल के बेटे के चेहरे पर जो पीड़ा और षर्मिंदगी देखी वह कई दिनों तक व्यथित करती रही। उसकी आंखों में ठहरे आंसू मुझे भिगोते रहे। अब भी जब कभी उस मनुष्य की याद आती है तो सहगल पर बहुत गुस्सा आता है। वह तो चला गया, लेकिन बेटे को उम्र भर की सज़ा दे गया! पांच साल से ज्यादा का समय बीत गया है सहगल को इस दुनिया से विदा हुए। आज एकाएक सहगल की याद आने की वजह है शहर के सभी दैनिक अखबारों में प्रकाषित यह खबर जो हर संवेदनषील पाठक को स्तब्ध और मुझे उसकी याद दिला उदास कर गयी: ‘‘महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में मंगलवार की दोपहर में उम्रदराज भाई-बहन के शव घर में मिले। उनका पालतू श्वान भी मरा हुआ पाया गया। तीनों की चार से पांच दिन पहले मृत्यु होने का संदेह है। षवों का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों का कहना है दोनों भाई-बहन के पेट में एक दाना तक नहीं था। यानी उनकी मौत भूख की वजह से हुई थी। जबकि घर में आठ ड्रमों में अनाज भरा पड़ा था। यह भी काबिलेगौर है कि भाई के खाते में 36 लाख और बहन के खाते में एक लाख तीस हजार जमा थे। बिना प्लास्टर के जर्जर से दिखने वाले घर की कीमत भी दस करोड़ से ज्यादा है। दोनों भाई-बहन बहुत ही कम घर से बाहर निकलते थे। किसी को घर के भीतर आने नहीं देते थे। पता नहीं किस वजह से दोनों भयभीत रहते थे। सड़क और भीड़-भाड़ वाले रास्तों पर चलने से बेहद घबराते थे। अपने पड़ोसियो से कभी भी उन्हें बात करते नहीं देखा गया। मिलना-जुलना तो बहुत दूर की बात है। इंसानों से दूरी बनाकर रखने वाले ये भाई-बहन जानवरों के बहुत करीब थे। एक समय ऐसा भी था जब बस्ती में घूमने वाले ष्वानों के लिए प्रतिदिन पचास लीटर दूध खरीदकर उन्हें पिलाया करते थे। उन्होंने घर में भी बीस श्वान पाल रखे थे। कुछ समय बाद उनके पास दो ष्वान ही बचे रह गए, जिसमें से उनकी मौत के साथ एक की मौत हो गई, दूसरा अंधा और बेहरा था जो बेहोशी की हालत में मिला। उनके घर के कमरों को देखकर लगता है कि जैसे वहां पर भूत रहते रहे हों! उनकी मौत के बाद भी कोई रिश्तेदार सामने नहीं आया। तालाबंद घर में हुई भाई-बहन की रहस्यमयी मौत चर्चा का विषय बनकर रह गई है।’’